डिंडौरी: मेंहदवानी: नायब तहसीलदार ने शासकीय भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया
डिंडौरी जिले के मेंहदवानी में नायब तहसीलदार ने राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर जनपद पंचायत की भूमि से सख्ती के साथ अवैध अतिक्रमण हटाया । दरअसल शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे प्रशासनिक अमला की टीम ने सख्ती के साथ जनपद पंचायत की शासकीय भूमि पर अवैध रूप से बनी दुकानों को जेसीबी मशीन के माध्यम से हटाया ।