सरदारशहर: वार्ड 2 की 26 वर्षीय विवाहिता, 2 वर्षीय पुत्री के साथ अस्पताल जाने का कहकर घर से निकली, वापस नहीं लौटी
सरदारशहर पुलिस थाने में शनिवार शाम 5 बजे वार्ड 2 निवासी 26 वर्षीय विवाहिता व उसकी 2 वर्षीय पुत्री के गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ है। हेडकॉन्स्टेबल विजेंद्र सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड 2 निवासी प्रेमाराम पुत्र हजारीराम जाट ने मामला दर्ज करवाया है कि पिछले 1 साल से मेरी पुत्री 26 वर्षीय पूनम देवी पत्नी लालचंद जाट मेरे पास मेरे घर रह रही है।