सरदारशहर: अग्रसेन भवन में अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में अग्रवाल सेवा मंडल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 164 लोगों ने किया रक्तदान
सरदारशहर में अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल सेवा मंडल की ओर से ओमप्रकाश बांयवाला की स्मृति में रविवार को आयोजित शिविर में 164 युवाओं ने रक्तदान किया। जिसमें राजकीय डीबी अस्पताल, चूरू की टीम ने 62 व दुर्लभजी हॉस्पिटल, जयपुर की टीम ने 102 यूनिट रक्त संग्रह किया।