सरदारशहर: मोटर मार्केट के पास बाइक फिसलने से बाइक चालक गंभीर घायल, राजकीय अस्पताल में डॉक्टरों ने उपचार के बाद किया रेफर
सरदारशहर के मेगा हाईवे पर मोटर मार्केट के पास शनिवार शाम 4 बजे बाइक फिसलने से बाइक चालक गंभीर घायल हो गया। हाईवे से गुजर रहे एक पिकअप चालक ने अपनी पिकअप की सहयोग से गंभीर घायल बाइक चालक युवक को राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। राजकीय अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए बीकानेर रैफर कर दिया।