मेरठ में बृहस्पतिवार शाम नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में इवनिंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का विरोध किया जिससे चेन का आधा हिस्सा टूटकर उसके हाथ में रह गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग बदमाशों के पीछे दौड़े। खुद को घिरता देख बदमाश नाले की पुलिया का रास्ता बंद होने के कारण बाइक मौके पर छोड़कर पैदल फरार हो गए।#meerut #short #viralvideo #instgramreels #viralpost