छतरपुर की बमीठा थाना पुलिस ने अपहरण और डकैती के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।इस मामले मे दो आरोपी अभी फरार हैं। घटना 24 तारीख की रात बागेश्वर धाम रेलवे ब्रिज के पास आरोपियों ने ओडिशा निवासी रंजन घोई की गाड़ी रोककर उनका अपहरण कर लिया। आरोप है कि मारपीट कर 10 लाख की फिरौती मांगी गई और 4500 रुपये व मोबाइल लूट लिया गया।,पुलिस को सूचना मिलने के बाद आरोपियों की घेराबंदी कर ब्रजेश तिवारी, नीरज कुशवाहा, अमित दुबे और रिंकू यादव को गिरफ्तार कर लिया , इनके कब्जे से अल्ट्रो कार, 3100 रुपये, एक कट्टा और कारतूस जब्त किए हैं। राजा पाण्डेय समेत दो आरोपी फरार हैं।पुलिस के अनुसार अपहरण में इस्तेमाल बोलेरो कार अभी जब्त होनी है। चारों आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है ।,पुलिस का दावा है कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पीड़ित को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर