पलासी: पलासी की नौ पंचायतों में छूटे बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए BDO ने दिया विशेष अभियान का निर्देश
Palasi, Araria | Nov 6, 2026 अररिया के पलासी प्रखंड की नौ पंचायतों में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने को लेकर विशेष पहल की गई है। गुरुवार को प्रखंड सभागार में जीरो डोज उन्मूलन पर कार्यशाला आयोजित हुई। बीडीओ कुमार अनिकेत ने मुखिया, सेविका, एएनएम और जीविका दीदियों को आपसी समन्वय से छूटे बच्चों का टीकाकरण कराने का निर्देश दिया। गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच पर भी जोर दिया गया।