घाटमपुर: तहसील क्षेत्र में बिस्किट का लालच देकर 14 वर्षीय किशोर ने 6 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म
घाटमपुर में बिस्किट का लालच देकर 6 वर्ष की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले 14 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया।घटना के वक्त बच्ची घर पर अकेली थी।बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है।थाना प्रभारी ने मंगलवार सुबह 8:15 बजे बताया मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।पीड़िता की मां ने बताया वह धान की रोपाई करने गई थी तब आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।