घाटमपुर: घाटमपुर, बिधनू और सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में हुई हत्याओं का पुलिस ने किया खुलासा, डीसीपी दक्षिण ने दी जानकारी
डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने सोमवार शाम 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिणी जोन के घाटमपुर,बिधनू और सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में हुई तीनों हत्याओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।अभियुक्तों को जेल भेजने के साथ ही अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।