घाटमपुर: न्यू आजाद नगर में बड़ी बहन के घर पर अकेली छोटी बहन फंदे पर लटकी मिली, पुलिस जांच में जुटी
सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के न्यू आजाद नगर के सैनिक चौराहे के पास 19 वर्षीय शिखा पांडे का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह ने मंगलवार शाम 5 बजे बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।घटनास्थल पर साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। मृतका अपनी बहन के घर पर पिछले 2 साल से रह रही थी और 2 दिन से अकेली थी। जांच की जा रही है।