घाटमपुर: मगरासा रोड पर अज्ञात वाहन ने दो सगे भाइयों को मारी टक्कर, बड़े भाई की मौत व छोटा घायल
बिधनू थाना क्षेत्र के मगरासा रोड पर अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक सवार दो सगे भाइयों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बड़ा भाई सौरभ शुक्ला गंभीर रूप से घायल हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी लेकर गई,जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।थाना प्रभारी ने मंगलवार शाम 5बजे बजे बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है छोटे भाई नीरज को मामूली चोट आई है।