पटना ग्रामीण: पिस्टल के बल पर राजगीर से मोबाइल छीनने के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद
राजीव नगर थाना क्षेत्र के दीघा आशियाना रोड में दो व्यक्तियों के द्वारा पिस्टल का भय दिखाकर एक राहगीर से मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। रविवार शाम 4:53 पर मामले की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विधि व्यवस्था 2 मोहम्मद मोहिबुल्लाह अंसारी ने दी है।