पटना ग्रामीण: विराट रामायण मंदिर में 17 जनवरी को स्थापित होगा 33 फीट ऊंचा और 210 मीट्रिक टन का शिवलिंग
तमिलनाडु के महाबलीपुरम से 33 फीट ऊंचा और 210 मीट्रिक टन के वजन वाले शिवलिंग को रवाना किया गया था, जो बिहार अब पहुंच चुका है। वहीं न्यास बोर्ड के सदस्य सायन कुणाल ने रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने बताया कि 17 जनवरी को यह शिवलिंग विराट रामायण मंदिर में स्थापित किया जाएगा।