पटना ग्रामीण: उत्तराखंड की मंत्री के पति के बिहारी लड़कियों पर दिए बयान पर मंत्री संजय सिंह ने कहा, मिलनी चाहिए कड़ी सजा
उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति ने अपने संबोधन में कहा था कि 20 से 25000 में बिहार में लड़कियां मिल जाती है। इसे लेकर जब बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह से सवाल पूछा गया तो रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए की सजा भी कम लगे।