पटना ग्रामीण: श्री कृष्णापुरी थाना क्षेत्र में 12वीं के छात्र के साथ दुराचार का प्रयास, मामला दर्ज
श्री कृष्णापुरी थाना क्षेत्र में 12वीं के एक छात्र के अपहरण, मारपीट और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना 29 दिसंबर की दोपहर करीब 1:00 की बताई जा रही है। पीड़ित छात्र श्री कृष्णापुरी थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है।