पटना ग्रामीण: पिछले 24 घंटे में 30 अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार भी बरामद: एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह
पटना पश्चिमी क्षेत्र से विगत 24 घंटे में 30 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। बढ़ती पुलिस दबिश के कारण पांच अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। वहीं छापेमारी के क्रम में एक देसी कट्टा, एक कारतूस, एक खोखा, अवैध शराब और 3 वाहन भी जब्त किए गए हैं। रविवार दोपहर 3:42 पर मामले की जानकारी एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने दी है।