सिलाव: राजगीर एसडीओ और डीएसपी के नेतृत्व में सिलाव के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च
Silao, Nalanda | Oct 5, 2024 शनिवार की संध्या करीब तीन बजे राजगीर एसडीओ कुमार ओमकेश्वर एवं डीएसपी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में सिलाव के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से दुर्गापूजा त्योहार को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील की. मौके पर एसडीओ ने कहा कि दुर्गापूजा त्योहार के दौरान गलत अफवाह फैलाने वाले को बख्शा नहीं जायेगा.