सिलाव: भगवान महावीर की जन्मस्थली कुंडलपुर में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सुनी जनता की समस्या
Silao, Nalanda | Oct 4, 2024 ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार की दोपहर 12.30 बजे से नालंदा थाना क्षेत्र के भगवान महावीर की जन्मस्थली कुंडलपुर में जनता की समस्याओं को सुना और उसके निराकरण का भरोसा दिलाया. मौके पर उन्होंने जनता की समस्याओं से संबंधित कई पदाधिकारियों से बातचीत भी की और उन्हें समस्या से अवगत कराते हुए निराकरण करने को कहा.