सिलाव: नालंदा नगर पंचायत के कुल गांव में 170 ग्रामीणों की आंखों की मोबाइल मेडिकल टीम द्वारा की गई नि:शुल्क जांच
Silao, Nalanda | Oct 3, 2024 नालंदा नगर पंचायत के कुल गांव में बुधवार की दोपहर 12.30 बजे से 170 ग्रामीणों के आंखों की मोबाइल मेडिकल टीम द्वारा नि:शुल्क जांच शुरू की गयी. इस दौरान जांच में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जांच के उपरांत आवश्यक परामर्श मरीजों को दिया गया. साथ ही आंखों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिये कई टिप्स भी दिये गये.