सिलाव: सिलाव हाईस्कूल के पास सड़क हादसे में महिला समेत बाइक चालक जख्मी
Silao, Nalanda | Oct 4, 2024 सिलाव थाना अंतर्गत हाई स्कूल के पास शुक्रवार की दोपहर बारह बजकर दस मिनट पर सड़क हादसे में महिला समेत बाइक चालक जख्मी हो गये. जख्मी बाइक चालक शैलेंद्र कुमार एवं जख्मी महिला दीपनगर की सुनिता सिन्हा को इलाज के लिये सिलाव पीएचसी में भर्ती कराया गया है जहां चिकित्सक के अनुसार दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है.