सिलाव: सिलाव नगर पंचायत कार्यालय कैंपस में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ स्वच्छता पखवाड़ा का हुआ समापन
Silao, Nalanda | Oct 4, 2024 सिलाव नगर पंचायत कार्यालय कैंपस में गुरूवार की संध्या करीब चार बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ स्वच्छता पखवाड़ा का समापन कर दिया गया. मौके पर मुख्य पार्षद जय लक्ष्मी ने लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया और पखवाड़ा के सफल संचालन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया. मंच संचालन लोक गायक भैया अजीत ने किया.