सिलाव: कड़ाह डीह रेलवे हॉल्ट पर ट्रेन चढ़ने के दौरान युवक दुर्घटनाग्रस्त, विम्स पावापुरी में इलाज के दौरान हुई मौत
Silao, Nalanda | Oct 3, 2024 सिलाव थाना क्षेत्र के राजगीर बख्तियारपुर रेलखंड अंतर्गत कड़ाह डीह रेलवे हाल्ट पर गुरुवार की सुबह करीब सात बजकर 10 मिनट पर ट्रेन चढ़ने के दौरान एक युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में युवक का दोनों कटकर अलग हो गया और विम्स पावापुरी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, मृतक युवक सिलाव थाना क्षेत्र के कड़ाह डीह गांव निवासी दिनेश राम के पुत्र विकास राम थे.