सोरांव: बहरिया थाना क्षेत्र के बहरिया बाजार में तेज रफ्तार टाटा मैजिक ट्रेलर की चपेट में अधेड़ की मौत, परिजनों में कोहराम
बहरिया थाना क्षेत्र के बाज़ार में गुरुवार की देर रात पानी भरकर अपनी पान की दुकान पर लौट रहे यज्ञ नारायण यादव उर्फ डिंगुर (50) निवासी कलुआपुर को तेज रफ्तार टाटा मैजिक के जनरेटर ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। वह ट्रेलर में फंस गए और वाहन उन्हें काफी दूरी तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।