गुना नगर: संजय स्टेडियम के पास युवाओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
गुना में संजय स्टेडियम के पास मुख्य सड़क पर युवाओं में मारपीट हो गई। 18 मार्च को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई। हालांकि वीडियो ताजा है या पुराना यह स्पष्ट नहीं हुआ। लोगो के अनुसार गुना में गैंग कल्चर हावी होता जा रहा है। आए दिन मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन यह मामले पुलिस तक न पहुंचने से कार्रवाई नहीं हो पाती।