गुना नगर: बांसखेड़ी रेलवे फाटक की दिव्यांग महिला को कागजों में 4 साल पहले मिली ई-साइकिल, रेंगने को है मजबूर; कलेक्टर से लगाई गुहार
गुना बांसखेड़ी रेलवे फाटक के पास निवासी 90% दिव्यांग संगीता वाल्मीकि ने 18 मार्च को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का इलेक्ट्रिक साइकिल देने का लेटर लेकर कलेक्टर के समक्ष पहुंची। संगीता ने कहा, विभाग अधिकारी ने कहा, 2021 में 4 साल पहले शिवपुरी में इलेक्ट्रिक साइकिल मिल गई। लेकिन संगीता को आज तक नहीं मिली। वह पुरानी ट्राई साइकिल से काम चला रही है।