गुना नगर: खुर्जा गांव में सरकारी जमीन पर लगाई गई फसल को रातों-रात काटकर ले जाने का आरोप, कोटवार ने कलेक्टर से की शिकायत
गुना के खुजा गांव में पिछले वर्ष सरकारी जमीन पर बोई गई फसल को गुना तहसीलदार ने जप्त कर ग्राम कोटवार प्रकाश बसोड के सुपुर्द किया था। 18 मार्च को कलेक्टर से की शिकायत में कोटवार प्रकाश बसोड ने कहा, रातो-रात पिछले साल कब्जा करने वाले लोगों ने फसल काट ली। अब शासन मुझे फसल मांग रहा है। जमीन पर अभी भी कब्जा है। कलेक्टर से जांच कर कार्यवाही की मांग की है।