गुना नगर: बिरयाई गांव में यादव और अहिरवार समाज के बीच विवाद, यादव समाज ने SP को झूठी FIR निरस्त करने का ज्ञापन दिया
गुना में कुंभराज थाना के बिरयाई गांव में पुरानी परंपरा के नाम पर होली के दिन यादव और अहिरवार समाज में हुए विवाद मामले में 18 मार्च को यादव समाज ने एसपी को ज्ञापन दिया है। अहिरवार समाज की तरफ से दर्ज FIR में जो लोग मौके पर नही थे उनके भी नाम लिखा कर झूठा फसाने का आरोप है। SP से जांच कर FIR निरस्त करने की मांग की, सुनवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।