बगोदर: बनपूरा के प्रवासी मजदूर की पुणे में मौत, शव गांव पहुंचा
बगोदर थाना क्षेत्र के बनपूरा गांव के प्रवासी मजदूर 50 वर्षीय पुरन रविदास कि पुणे में बिते दिनों मौत हो गई थी।जिसका शव रविवार की दोपहर चार बजे पैतृक गांव पहुचां।शव पहुंचते ही परिजनो की चित्कार से गांव का महौल गमगीन हो गया। सुचना मिलने पर बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह, उप प्रमुख हरेंद्र सिंह उनके घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनो से मुलाकात की।