बौंसी: हैचला गांव में दंपति से मारपीट, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन
Bausi, Banka | Mar 17, 2026 बौसी थाना क्षेत्र के हैचला गांव में दंपति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित दंपति द्वारा मंगलवार करीब 4:00 बजे बौसी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई। हिदायत अंसारी ने दिए आवेदन में आरोप लगाया कि उनकी पत्नी बीवी जुबेदा के साथ वह घर पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की गई।