खानपुर: खानपुर कस्बे में स्थित कृषि उपज मंडी में 1362 कट्टे सोयाबीन की हुई बंपर आवक, भाव रहा ₹7051 प्रति क्विंटल
खानपुर कस्बे में स्थित कृषि उपज मंडी में आज बुधवार को शाम 5:00 बजे तक 1362 कट्टे सोयाबीन की बंपर आवक हुई वहीं सोयाबीन का भाव 7051 रुपए प्रति किवंटल रहा। स्थानीय मंडी में सरसों 497 कट्टा गेहूं 876 कट्टा व चना 257 कट्टे की आवक हुई । कृषि उपज मंडी में सरसों 7100 से 7750 रुपये, गेहूं 2350 से 2749 रुपए एवं चना 5750 से 6100 रुपये प्रति किवंटल तक बिके ।