BAGHPAT DESK : बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में बड़का रोड पर रात करीब 1 बजे कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें करीब 25 फीट ऊंची उठीं। धुआं देखकर आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए।
फायर ब्रिगेड की दो टीमों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के घायल होने या जान जाने की खबर नहीं है।
गोदाम मालिक फरीद हैं। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं है। पुलिस शॉर्ट सर्किट और किसी असामाजिक तत्व की ओर से आग लगाए जाने, दोनों पहलुओं की जांच कर रही है।
सीएफओ अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गोदाम में आग लगने की सूचना मिलने पर टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझा दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गोदाम मालिक ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
Baghpat, Bagpat | Nov 16, 2026