BAGHPAT DESK : बागपत में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। रविवार को AIMIM और आजाद समाज पार्टी के नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. इमरान मलिक के आवास पर आयोजित हुई।
बैठक में बागपत की तीनों विधानसभा सीटों पर आगामी चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा हुई। साथ ही संगठन की मजबूती, आपसी तालमेल और चुनावी रणनीति पर मंथन किया गया।
इस दौरान दोनों दलों के नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और फूल-मालाएं पहनाकर एकजुटता का संदेश दिया।
बैठक में सामाजिक न्याय, भाईचारे और क्षेत्र के विकास के मुद्दों को लेकर मिलकर आगे बढ़ने की बात कही गई।
बैठक में AIMIM के जिला अध्यक्ष हाफिज मुकर्रम मलिक और आजाद समाज पार्टी के मेरठ मंडल प्रभारी डॉ. इमरान मलिक सहित दोनों दलों के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
**अब देखना होगा कि बागपत की तीनों विधानसभा सीटों पर चुनावी मैदान में उतरने की यह तैयारी आने वाले दिनों में क्या राजनीतिक समीकरण बनाती है।**
Baghpat, Bagpat | Nov 15, 2026