जहानाबाद: एक नंबर चौकी के समीप तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, चाचा व भतीजा गंभीर रूप से हुए घायल
जहानाबाद के एक नंबर चौकी के समीप तेज रफ्तार हायवा ने एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी जिससे ऑटो में सवार महुआ बीघा गांव निवासी चाचा,भतीजा शंटु यादव एवं पंकज यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। परिजनों ने बताया की होली पर्व को लेकर चना का झंगरी टेंपू में लादकर दोनो जहानाबाद मंडी आ रहे थे तभी घटना घटी।