जहानाबाद: जहानाबाद जिला के नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर पुलिस ने दो वारंटी को किया गिरफ्तार
जहानाबाद जिला के नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पुलिस ने छापेमारी कर दो वारंटी को गिरफ्तार किया है। दोनों गिरफ्तार वारंटी का नाम मुकेश कुमार एवं रामचंद्र यादव बताया जा रहा है। दोनों गिरफ्तार वारंटी से पुलिस के द्वारा लगातार पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद दोनों वारंटी को जेल भेजने की प्रक्रिया की जाएगी।