जहानाबाद: ग्राम प्लेक्स भवन में बैठक आयोजित कर प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ की गई ब्रीफिंग
जहानाबाद जिले में होली त्योहार के मद्देनजर विधि-व्यवस्था, शांति-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द प्रताप सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में बैठक आयोजित कर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रिफिंग कर आवश्यक निदेश दिया गया।