जहानाबाद: ABVP का तीन दिवसीय कार्यकारी परिषद के बैठक का हुआ समापन, कई गणमान्य रहे मौजूद
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दक्षिण बिहार प्रांत के तीन दिवसीय प्रदेश कार्यकारी परिषद बैठक का विधिवत समापन हुआ। मौजूद गणमान्यों ने कहा कि पिछले 75 वर्षों से विधार्थी परिषद द्वारा लगातार देश हित के मुद्दों को लेकर आवाज उठाया जा रहा है। इस बार भी देश हित में एक सशक्त सरकार देने हेतु लोगों से अपील करेंगे। गणमान्यों ने अपने मंतव्य रखे और कार्यक्रम का समापन हुआ।