लातेहार: तीन सोलर जल मीनार योजनाएं कागजों पर, बिना काम किए ₹4.47 लाख के भुगतान पर उठे सवाल; जांच की मांग
लातेहार सदर प्रखंड की भुसूर पंचायत अंतर्गत सरईडीह उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोलर जल मीनार निर्माण से जुड़ी तीन योजनाओं में बिना काम कराए 4.47 लाख रुपये के कथित भुगतान का मामला सामने आया है। इस संबंध में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष आर्सेन तिर्की ने उप विकास आयुक्त को आवेदन सौंपकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।जानकारी शनिवार को बारह बजे दी।