सिंगरौली: एनटीपीसी सिंगरौली के तृतीय चरण के विस्तारीकरण हेतु कार्रवाई जारी, जनसम्पर्क अधिकारी ने दी जानकारी
राज्य एवं राष्ट्र के विकास को समर्पित एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना 800 मेगा वॉट की दो यूनिट लाने की योजना के साथ विस्तारीकरण हेतु अग्रसर है। इस विस्तारीकरण के लिए ज्वालामुखी आवासीय परिसर को खाली कराये जाने का कार्य प्रगति पर हैं और काफी हद तक पूरा किया जा चुका हैं। उक्त आवासीय परिसर को खाली कराने का कार्य शासन एवं प्रशासन की मदद से वैधानिक रूप से एवं शांतिपूर्ण ढंग हो रहा हैं।