सिंगरौली: ग्राम मझगवां में एक महिला ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या, जॉंच में जुटी पुलिस
बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम मझगवां में एक विवाहिता महिला ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतका फूलमती सिंह पति उमेश सिंह उम्र 21 वर्ष ने अपने घर में फाँसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने जाँच के बाद पंचनामा तैयार कर पीएम हेतु शव को अस्पताल भिजवाया और इस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है ।