सिंगरौली: जिले में 429 निर्माण कार्यों का आज प्रधानमंत्री वर्चुअली करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास
सिंगरौली जिले में 429 निर्माण कार्यों का प्रधानमंत्री आज वर्चुअली लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। जानकारी के अनुसार शाम 4:30 बजे से रामलीला मैदान बैढ़न में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें प्रदेश भर के विभिन्न योजनाओं से स्वीकृत निर्माण कार्यों का पीएम वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। जिसकी लागत ₹69.65 करोड़ होगी।