सिंगरौली: पीएम मोदी आज करेंगे एनसीएल की फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी का उद्घाटन
जिला सिंगरौली के एनसीएल की फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी का प्रधानमंत्री आज उद्घाटन करेंगे। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर्यावरण अनुकूल तरीके से कोयले की आपूर्ति और गुणवत्ता बढ़ाने के दृढ़ संकल्प के साथ कोयला मंत्रालय के अंतर्गत कोल इंडिया लिमिटेड सीआईएल की सहायक कंपनी एनसीएल की दो महत्वपूर्ण फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी परियोजनाओं एफएमसी का वर्चुअल रूप से उद्घाटन करेंगे।