सतना जिला अस्पताल से एक शर्म सार कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक वृद्ध महिला अपने घायल बेटे का इलाज कराने के लिए बोटल हाथ में लेकर जिला अस्पताल में मौजूद है। महिला के अनुसार, शनिवार की शाम उसके बेटे अश्वनी शर्मा को उचेहरा के पास किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मारा दी है जिससे वह घायल हो गया था,जिसके इलाज के लिए वह जिला अस्पताल आई थी।