कोतवाली थाना क्षेत्र की एक विधवा महिला ने पड़ोसी पर लगाया गलत नियत से घर में घुसने का आरोप, थाने में दर्ज कराई शिकायत
कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी बेवा महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत नियत से घर में घुसने का आरोप लगाया है,पीड़िता ने बताया कि बीती रात जब वह घर पर अकेली थी तभी पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति उसके घर के अंदर घुस आया और छेड़ छाड़ करने लगा इस पर जब उसने शोर शराबा किया तो आरोपी भाग खड़ा हुआ जिसकी पीड़िता ने शनिवारी की शाम कोतवाली थाने में शिकायत की है।