सतना केंद्रीय जेल में शनिवार की दोपहर लगभग दो बजे राम लला चार्य के सानिध्य में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जेल परिसर को खूबसूरती से सजाया गया और कैदियों ने भगवान कृष्ण की मनमोहक झांकियां भी बनाईं। इस कार्यक्रम में शहर के महापौर योगेश ताम्रकार और राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे।