झारखंड में हत्या कर भागे दो आरोपी सतना में मिले, पुलिस को चकमा देकर मुख्तियार गंज से फरार
झारखंड में हत्या के मामले में फरार दो आरोपी सतना के मुख्तियारगंज इलाके से झारखंड पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए हैं, दोनों आरोपी सतना के मुख्तियार गंज स्थित एक रिश्तेदार के घर में रुके हुए थे जानकारी के अनुसार,यह मामला झारखंड के गढ़वा जिले के मंडला ग्राम में जमीनी विवाद पर आरोपी राजेश एवम दीपक ने एक आदिवासी की हत्या कर दी थी और फरार होकर सतना में छुपे थे।