बक्सर: बड़ी देवी दुर्गा मां की डोली सजाकर, महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने नम आंखों से कृत्रिम तालाब में किया विसर्जन
Buxar, Buxar | Oct 14, 2024 जिले में दशहरा पर्व संपन्न हो गया. पंडालों मे स्थापित मां दुर्गा को लोगों ने अपने-अपने व्यवस्थाओं के माध्यम से नम आंखों से विदाई दी. इस क्रम में नगर की बडी देवी को भक्त श्रद्धालुओ ने डोली के सहारे काफी धूमधाम से विदाई दी. बड़ी देवी दुर्गा मां को महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने सोमवार को दोपहर 12:30 बजे अपने कंधे पर मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन किया.