एक शाम कल्याण जी, आनंद जी एवं आरडी बर्मन के नाम कार्यक्रम में गूंजे तराने : एम. रफ़ीक क़ादरी
बीकानेर। सुर गंगा म्यूजिकल ग्रुप बीकानेर द्वारा सोमवार की शाम को लालजी होटल के सामने स्थित महाराजा नरेंद्रसिंह ऑडिटोरियम हॉल में हिंदी सिनेमा के जाने-माने संगीतकार कल्याण जी ,आनंद जी जोड़ी के एवं संगीतकार आरडी बर्मन के जन्मदिन पर रंगारंग फिल्मी गीतों का कार्यक्रम एक शाम कल्याण जी ,आनंद जी एवं आर डी बर्मन के नाम आयोजित किया गया ।संस्था के अध्यक्ष एम. रफीक कादरी ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होटल बाबू पैलेस रानी बाजार के डायरेक्टर हाजी अयूब अली सोढ़ा थे, अध्यक्षता महबूब अली रंगरेज अध्यक्ष कांग्रेस खेलकूद विभाग ने की ।विशिष्ट अतिथियों में सैय्यद अख्तर अली ,मो सदीक चौहान एवं मास्टर अमीर थे ।कार्यक्रम में कलाकार एम .रफीक कादरी ,सिराजुद्दीन खोखर, डॉ प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ भूपेंद्र तिवाड़ी, एल के गोस्वामी ,पवन गहलोत, मंजू सुथार, एम आर कुकरेजा, जावेद मिर्जा ,राजेश अरोड़ा ,विवेकानंद आर्य ,राकेश सारस्वत ,अशोक सोनी ,प्रदीप खत्री, मनफूल पंवार, इम्तियाज अहमद ,डॉ नरेश पोपली ,धर्मा राम ,हरि किशन मेहरड़ा ,लक्ष्मी नारायण भाटी ने गीत प्रस्तुत कर दिवंगत संगीतकारों को श्रद्धांजलि अर्पित की । कार्यक्रम मंच संचालन एम. रफीक कादरी ने किया।