चौपारण: हजारीबाग के जंगलों में लौटे गिद्ध, महावर पहाड़ पर फिर दिखने लगे झुंड
हजारीबाग के वन क्षेत्र से वन्यजीव संरक्षण को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। लंबे समय से कम होते जा रहे गिद्ध अब इस इलाके में दोबारा बड़ी संख्या में दिखाई देने लगे हैं। महावर पहाड़ के साथ-साथ कपका-कुरचुनोबेडो पुल के आसपास इन पक्षियों के झुंड देखे गए हैं। जंगल में गिद्धों की बढ़ती मौजूदगी को स्थानीय स्तर पर प्रकृति के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।