लवकुशनगर: अक्टौहां सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक को राष्ट्रगीत तक याद नहीं, वीडियो हो रहा वायरल
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Sep 12, 2026
लवकुशनगर क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक कन्या शाला अक्टौहां में प्रधानाध्यापक रमेश प्रजापति की कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। मीडिया के स्कूल पहुंचने पर प्रधानाध्यापक कक्षा में मोबाइल चलाते नजर आए, जबकि बच्चे अपनी गतिविधियों में लगे थे। कैमरे पर जब उनसे भारत का राष्ट्रगीत पूछ गया तो वे जवाब नहीं दे सके।