ताजपुर: मुर्गियाचक गांव से सीमेंट फैक्ट्री में तोड़फोड़ के आरोप में एक युवक गिरफ्तार
समस्तीपुर जिले के बंगरा थाने की पुलिस ने मुर्गियाचक गाँव के रहने वाले नीरज कुमार को सीमेंट फैक्ट्री में तोड़फोड़ करने के आरोप में रविवार एवं सोमवार के मध्य रात्रि 1:00 बजे उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। कागजी कार्रवाई पूरा किए जाने के बाद आरोपी युवक को देर शाम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।